 |
Introduction to Jamui बिहार राज्य के 38 जिलों में जमुई एक जिला हैं ,जो पहले मुंगेर का एक भाग था लेकिन 21 Feb 1991 में इसे एक स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया गया लेकिन अब भी मुंगेर डिवीज़न के अन्दर आता हैं ।अभी यहाँ 30 Ward हैं । जमुई की मुख्य भाषा अंगिका और हिंदी मानी जाती हैं । २०११ की जनगणना के अनुसार यहाँ का लिंगानुपात 898/1000 हैं । ऐसा माना जाता हैं कि जमुई के इतिहास के बिना बिहार का इतिहास बेमाना सा हैं । जमुई बिहार और झारखण्ड के बॉर्डर पर स्थित जिला हैं जिसका अधिकतर भाग पहाड़ो और पठारों से भरा हैं । यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल जन मंदिर धरमसाला, गिद्धेश्वर टेम्पल, पथनेश्वर मंदिर, काली मंदिर, हजरत खान गाजी दरगाह, जामे मश्जिद आदि हैं । जमुई में कुल 1 सब डिवीज़न, 10 ब्लॉक, 28 पुलिश स्टेशन, 153 पंचायत, और 1506 गाँव हैं ।
|